छत्तीसगढ़ के युवा बने नार्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियन..

 

बलरामपुर जिले के पिपरसोत गांव के आदिवासी युवा अक्षय कुमार ने कड़ी मेहनत, संकल्प और अनुशासन के जरिए उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। “नॉर्थ इंडिया बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप” में 60 किलोग्राम वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया है।

 

बलरामपुर स्थित G-3 फिटनेस जिम में प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत अक्षय ने अपने दृढ़ निश्चय और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है, उनकी इस उपलब्धि ने उन्हें क्षेत्र के युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत बना दिया है।

 

अक्षय कुमार को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। उनका यह प्रयास न केवल गर्व का विषय है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा भी है।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *