परीक्षा के बाद घर लौट रहीं शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत, महिला प्यून गंभीर रूप से घायल

स्कूल परीक्षा के बाद लौट रहीं शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत, महिला प्यून गंभीर रूप से घायल



बालोद। मोहला विकासखंड के शेरपार हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को 10वीं की परीक्षा संपन्न कराने के बाद घर लौट रहीं शिक्षिका बरखा वासनिक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। हादसे में उनके साथ स्कूटी पर सवार महिला प्यून गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, शिक्षिका बरखा वासनिक परीक्षा के बाद स्कूटी से दुर्ग स्थित अपने घर लौट रही थीं। उनके साथ महिला प्यून भी देवरी से आना-जाना करती थीं। यह दुर्घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के हितेकसा गांव के पास मंदिर के समीप हुई, जब अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।


हादसे में शिक्षिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि प्यून गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय स्कूटी महिला प्यून चला रही थीं।

पुलिस ने शाम के समय शव को मर्चुरी में रखवा दिया था। आज पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे को लेकर पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *