
डिजीटल फसल सर्वेक्षण के संबंध में आयेजित प्रशिक्षण में संयुक्त कलेक्टर श्री दुष्यंत रायस्त के द्वारा उपस्थित सभी सर्वेयर, सुपरवाईजर, सत्यापनकर्ता एवं जांचकर्ता अधिकारियों को विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सर्वेयर के द्वारा Agristack App के माध्यम से किसानों या भूमिस्वामियों के सर्वेक्षण नंबर में जीपीएस मैप के माध्यम से पहुंचेगा। सर्वेयर प्लाट में पहुंचकर फसल का फसल विवरण की जानकारी प्रविष्ट करेगा एवं फोटोग्राफ अपलोड करेगा। जिसे सुपरवाईजर के द्वारा स्वीकृत किया जायेगा।
भू-अभिलेख शाखा सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार तहसील नया बाराद्वार में कुल 35 ग्राम हैl जिसमें से 29 ग्रामों में डिजीटल फसल सर्वेक्षण किया जायेगा। इन चयनित 29 ग्रामों में 53727 खसरा एवं 16082 खाताधारक है। इन ग्रामों से सर्वेक्षण हेतु स्थानिय सर्वेयर (महिला व पुरुष) के द्वारा डिजीटल फसल सर्वेक्षण कराया जायेगा। प्रत्येक ग्राम में आवश्यकतानुसार सर्वेयर कार्य करेंगे। भूमिस्वामी या किसान स्वेच्छा से अपने सर्वेक्षण नबर (खेत का) सर्वे भी कर सकेंगे
। सर्वेयर को तहसीलदार के द्वारा प्रतिदिन सर्वेक्षण हेतु सर्वेक्षण नंबर आबंटित किया जायेगा। कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर श्री बीरेन्द्र लकडा, संयुक्त कलेक्टर श्री दुष्यंत रायस्त, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार, तहसीलदार नया बाराद्वार श्री विद्याभूषण साव, अधीक्षक भू-अभिलेख श्री बैजू लाल कंवर, विभिन्न राजस्व निरीक्षक, पटवारी एवं चयनित ग्रामों के सर्वेयर उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें। 9424647532.