राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीजल टैंकर से लूट, दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर: राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीजल टैंकर से लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार



बिलासपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीजल टैंकर से डीजल चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया टैंकर और लगभग 350 लीटर डीजल भी बरामद किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी जोगीपुर (रहंगी), चकरभाठा थाना क्षेत्र के निवासी हैं।


कोनी थाना क्षेत्र निवासी शेख कलीमुद्दीन ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 मई को रायपुर के मंदिर हसौद से डीजल लोड कर अंबिकापुर जा रहे टैंकर (क्रमांक CG 04 PT 8504) को रात में गतौरी स्थित RV पेट्रोल पंप के सामने रोककर कुछ अज्ञात लोगों ने लूटपाट की। आरोपियों ने टैंकर का दरवाजा बाहर से रस्सी से बांध दिया और सब्बल की मदद से सर्विस टंकी का लॉक तोड़कर करीब 350 लीटर डीजल चोरी कर लिया।



19 मई को पुलिस को सूचना मिली कि चोरी का डीजल लेकर एक महिंद्रा पिकअप टैंकर (क्रमांक CG 04 PA 0314) कोरबा की ओर से बिक्री के लिए आ रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हिर्री व कोनी पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोका और पूछताछ की।

पिकअप चालक रमाकांत वर्मा ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने और उसके साथी वीरेन्द्र ध्रुव ने 13 मई को RV पेट्रोल पंप के सामने खड़े टैंकर से डीजल की चोरी की थी।

पुलिस ने रमाकांत वर्मा और वीरेन्द्र ध्रुव को बीएनएसएस की धारा 34(1)(ई), 303(2), 317(2), 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए लूट के इस मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *