“एएसआई लाइन हाजिर 26 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी”

26 पुलिसकर्मियों का तबादला, चर्चित एएसआई अशोक मिश्रा लाइन अटैच

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए श्रीमान बिलासपुर पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने 26 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इसमें एक एएसआई और पांच प्रधान आरक्षकों सहित कई पुलिसकर्मी शामिल हैं।

चर्चित एएसआई अशोक मिश्रा को पुलिस सहायता केंद्र केंदा से पुलिस लाइन अटैच किया गया है। प्रधान आरक्षक पंकज राय को पुलिस लाइन से कोटा, लक्ष्मण सिंह को पचपेड़ी से पुलिस लाइन और कान्हा अंचल को पुलिस लाइन से पचपेड़ी स्थानांतरित किया गया है।

इसके अलावा, प्रवीण पाण्डेय का हिरीं से जूनापारा चौकी और रगेश चंद्र पटनायक का पुलिस नियंत्रण कक्ष से कोनी थाने में तबादला किया गया है। एसपी ने कहा कि ये तबादले प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *