कोन्हेर गार्डन में देह व्यापार का भंडाफोड़: तीन महिलाएं और एक युवक गिरफ्तार

कोन्हेर गार्डन क्षेत्र में देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन महिलाएं व एक युवक गिरफ्तार



बिलासपुर। सिविल लाइन थाना और महिला थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार रात कोन्हेर गार्डन क्षेत्र में देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं और एक युवक को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई विशेष चेकिंग अभियान के तहत की गई। आरोपी ग्राहक की तलाश में संदिग्ध अवस्था में खड़े थे। सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

शहर के कोन्हेर गार्डन और पोस्ट ऑफिस क्षेत्र के रहवासियों द्वारा लगातार मिल रही संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने यहां सघन निगरानी रखनी शुरू की थी। शनिवार को देर रात महिला थाना और सिविल लाइन थाना की संयुक्त टीम ने इलाके में विशेष गश्त और चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान तीन महिलाओं और एक युवक को आपत्तिजनक अवस्था में गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए युवक की पहचान प्रकाश मानिकपुरी (30 वर्ष), निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में पुष्टि हुई है कि सभी आरोपी देह व्यापार जैसी अवैध गतिविधियों में संलिप्त थे।


महिलाओं ने की पुलिस से हुज्जतबाजी

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी महिलाओं ने महिला पुलिसकर्मियों से जमकर बहस की और हुज्जतबाजी पर उतर आईं। इसके बावजूद पुलिस ने संयम बरतते हुए सभी को महिला थाना लाकर आगे की कार्रवाई की। फिलहाल पुलिस इस रैकेट से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश कर रही है।

पुलिस प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि यदि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियां देखते हैं तो तुरंत नजदीकी थाना में सूचना दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *