रायपुर में ऑनलाइन सट्टा खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹35 लाख की संपत्ति जब्त

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा करते तीन आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, लाखों की सामग्री जब्त



रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा सट्टा और जुए के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में देवेन्द्र नगर थाना पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खेलते हुए तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

दिनांक 17 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली थी कि सी रॉक होटल बार के सामने कुछ लोग चार पहिया वाहनों में बैठकर मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी।


मौके से गिरीश अग्रवाल, आकाश गोयल और अनमोल नायक नामक तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन, ₹1,40,000 नकद, एक एम.जी. हेक्टर कार (CG-18-P-8880) और एक हुंडई आई-20 कार (CG-04-QE-7191) जब्त की गई। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹35 लाख बताई जा रही है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 75/2025 धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022, 112 एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आगे की जांच जारी है।

रायपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इस प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज में अपराध पर लगाम लगाया जा सके.

ff

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *