खेल अलंकरण 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 26 जून तक जमा करें प्रपत्र

 

खेल पुरस्कारों के लिए 26 जून तक मांगे गए आवेदन, व्यक्तिगत विवरण जमा करने की भी सुविधा


बिलासपुर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 और 2024-25 के लिए राज्य स्तरीय खेल अलंकरण हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक खिलाड़ी, प्रशिक्षक और निर्णायक 26 जून तक अपने आवेदन जिला कार्यालय या संचालनालय रायपुर में जमा कर सकते हैं।

राज्य खेल संघों की अनुशंसा के साथ आवेदन आवश्यक है, परंतु जिन खिलाड़ियों की अनुशंसा किसी मान्यता प्राप्त संघ द्वारा नहीं की गई है और जिनकी उपलब्धियाँ उल्लेखनीय हैं, वे भी 23 जून तक अपना व्यक्तिगत विवरण निर्धारित प्रारूप में रायपुर स्थित संचालनालय को भेज सकते हैं।

एक से अधिक पुरस्कार के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा। आवेदन प्रारूप विभाग की वेबसाइट https://sportsyw.cg.gov.in पर उपलब्ध है।


राज्य स्तरीय खेल अलंकरणों में सीनियर खिलाड़ियों को शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, जूनियर खिलाड़ियों को शहीद कौशल यादव पुरस्कार, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को वीर हनुमान पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

इसके अलावा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले सीनियर व जूनियर वर्ग की टीम को मुख्यमंत्री ट्रॉफी और 55 वर्ष या उससे अधिक आयु के राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शहीद विनोद चौबे सम्मान से नवाजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *