सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन प्रहार” में 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

बिलासपुर। सीपत पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने यह कार्रवाई ग्राम देवरी में एक शराब कोचिया के ठिकाने पर की।
मुखबिर से मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम देवरी निवासी रामेश्वर उर्फ रमेश बंजारे के ठिकाने पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस को वहां से करीब 20 लीटर से अधिक मात्रा में कच्ची महुआ शराब बरामद हुई।


पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने इस कार्रवाई को “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण सफलता बताया है और क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने की बात कही है।



छत्तीसगढ़ समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें। 9424647532.
