मोबाइल और OTP के बिना नहीं मिलेगा राशन, नए नियम से लोग परेशान

राशन वितरण में नया नियम बना मुसीबत: मोबाइल और OTP जरूरी, बिना इसके लोगों को लौटाया जा रहा



छत्तीसगढ़ समाचार| रायपुर
राज्य में खाद्य विभाग के हालिया फैसले ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राशन लेने के लिए अब मोबाइल फोन साथ लाना अनिवार्य कर दिया गया है, क्योंकि राशन कार्डधारकों को उनके मोबाइल पर ओटीपी (OTP) भेजा जा रहा है और उसी के सत्यापन के बाद ही राशन दिया जा रहा है।

इस नियम के चलते रोजाना सैकड़ों लोगों को राशन दुकानों से बिना राशन लौटाया जा रहा है, क्योंकि उनके पास मोबाइल नहीं है या फिर मोबाइल नंबर परिवार के पुरुष सदस्य के नाम पर है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बुजुर्गों को हो रही है।

खास बात यह है कि इस बार तीन महीने का राशन एक साथ दिया जा रहा है, जो राज्य गठन के बाद पहली बार हो रहा है। लेकिन L1POS मशीन अपग्रेडेशन का कार्य समय पर नहीं होने से लोगों को ओटीपी आधारित प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है।


सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार ने राशन दुकानों की LOS POS डिवाइस को L1POS मशीन में अपग्रेड करने की अंतिम तारीख 31 मई तय की थी, लेकिन खाद्य संचालनालय के कुछ अधिकारियों की लापरवाही से यह समय पर नहीं हो सका।

इस पूरी व्यवस्था में तकनीकी खामियों और मोबाइल आधारित सत्यापन ने गरीबों और जरूरतमंदों को खासा परेशान कर दिया है। लोग मांग कर रहे हैं कि राशन वितरण प्रणाली को पहले की तरह सरल व सुलभ बनाया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *