रायगढ़ में बड़ी कामयाबी: देशी कट्टा-बंदूक और जिंदा कारतूस के साथ दो आदतन अपराधी गिरफ्तार

रायगढ़। शहर में एक बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो शातिर अपराधियों को जूटमिल थाना पुलिस ने देशी कट्टा, बड़ी नाल वाली बंदूक और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में की गई, जिन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध व्यक्ति बस स्टैंड के पास किसी बड़ी आपराधिक वारदात की तैयारी में हैं।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। उनके मार्गदर्शन में टीम गठित कर ट्रांसपोर्ट नगर की ओर रवाना किया गया। अमलीभौना रोड पर मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा गया।
पूछताछ में उनकी पहचान मिथलेश महतो और नितेश राय के रूप में हुई। तलाशी लेने पर मिथलेश महतो के पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए, जबकि नितेश राय की निशानदेही पर एक बड़ी नाल वाली सिंगल बैरल बंदूक जब्त की गई।

जांच में सामने आया कि आरोपी मिथलेश महतो हत्या, आगजनी और अवैध शराब तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में शामिल रहा है। उसके विरुद्ध पूर्व में भी जूटमिल थाना द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के अन्य जिलों में आपराधिक नेटवर्क और अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त की जांच में जुटी है।
जूटमिल थाना में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 155/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
इस कार्रवाई में शामिल टीम:
थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर, प्रधान आरक्षक मो. दिलदार कुरैशी, आरक्षक तरुण महिलाने, धनेश्वर उरांव, जितेश्वर चौहान, शशिभूषण साहू और नरेश रजक।
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, एएसपी आकाश मरकाम और सीएसपी आकाश शुक्ला ने पूरी टीम की सराहना करते हुए इसे अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता बताया है।


गिरफ्तार आरोपी –
1. मिथलेश महतो, पिता स्व. फुलेना महतो (उम्र 33 वर्ष), निवासी टिकरापारा सहदेवपाली, थाना जूटमिल, रायगढ़। मूल निवासी: ग्राम दरौंदा, थाना दरौंदा, जिला सिवान (बिहार)।
2. नितेश राय, पिता वृंदालाल राय (उम्र 28 वर्ष), निवासी टिकरापारा सहदेवपाली, थाना जूटमिल, रायगढ़। मूल निवासी: ग्राम बनियापुर, थाना बनियापुर, जिला छपरा (बिहार)।
जप्त सामग्री –
एक देशी कट्टा
दो नग जिंदा कारतूस
एक बड़ी नाल वाली सिंगल बैरल बंदूक



छत्तीसगढ़ समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें। 9424647532.
