गुलाब नगर मे चल रहा था जिस्म फरोशी का गोरख धंधा, दूसरे राज्यों से बुलाई गयी युवतियां गिरफ्तार।

 बिलासपुर / पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर मकान पर छापा मारा, जहां ये सभी संदिग्ध अवस्था में पाए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़ी गईं युवतियां अन्य राज्यों से आई है और देह व्यापार में संलिप्त हैं 

इस कार्रवाई के पीछे थाना प्राभlरी तोप सिंह नवरंग की सूझबूझ और मुखबिर तंत्र की अहम भूमिका रही। लंबे समय से पुलिस को मोपका इलाके में अवैध गतिविधियों की सूचनाएं मिल रही थीं, जिसके बाद 8 अक्टूबर को मुखबिर ने सूचना दी कि एक मकान में कुछ युवतियां अन्य राज्यों से आई हैं, जो देह व्यापार में लिप्त हैं। इसके बाद थाना प्राभरी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा और आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया


शामिल युवतियाँ इन राज्यों की बताई जा रही हैं

पुलिस के अनुसार, युवतियों में 2 उत्तर प्रदेश, 1 पश्चिम बंगाल, 1 मध्य प्रदेश और 4 छत्तीसगढ़ की निवासी हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी गोलमोल जवाब देते रहे, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर देह व्यापार में लिप्त होने की बात कबूल की। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। 

आरोपी  विकास भोजवानी विक्की

पुलिस का मानना है कि यह एक बड़े अंतर्राज्यीय देह व्यापार नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है, जिसमें कई राज्यों से लड़कियों की तस्करी की जाती है। गिरफ्तार युवतियों और युवक से आगे की पूछताछ में और भी जानकारियां मिलने की उम्मीद है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर अपनी नजर और कड़ी कर दी है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोकथाम के लिए और सख्त कदम उठाए जरुरत हैं 

मकान मालिकों को भी चाहिए की अपने मकान को अधिक पैसो की लालच मे आ कर अपना मकान किसी को भी  किराये मे ना दे ज्यादा पैसे की लालच कोई बड़े समस्या मे फसा सकती हैं जब भी मकान किराया पर दे अपने क्षेत्र के पुलिस थाने मे सूचित करें पुलिस को भी चाहिए की समय समय पर बिना जानकारी के मकान किराये पर दिए गए हैं उन लोगो पर उचित कार्य वही करें जिससे की शहर मे हो रहे अपराध पर कुछ अंकुश लग सकता हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *