बर्तन चोरी का खुलासा: सरकंडा पुलिस ने किया शातिर चोर को गिरफ्तार, 25 हजार के बर्तन और गैस सिलेंडर बरामद

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में हुई बर्तन चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से लगभग 25,000 रुपये मूल्य के बर्तन और गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। वहीं, चोरी की वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
भागवत कथा के दौरान हुई थी चोरी
अरविंद नगर, सरकंडा निवासी आलोक शर्मा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 मार्च 2025 की रात उसके घर पर आयोजित भागवत कथा के दौरान भोजन व्यवस्था के लिए रखे गए बर्तन और गैस सिलेंडर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए थे। चोरी गए सामानों में 6 नग गंज, 6 ढक्कन, 1 एल्यूमिनियम परात और 3 गैस सिलेंडर शामिल थे।


सूचना के आधार पर आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
12 मई को आलोक शर्मा को सूचना मिली कि बंगालीपारा निवासी एक युवक गैस सिलेंडर बेचने की फिराक में है। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बंगालीपारा निवासी ओमप्रकाश गोरकुन्डे (20 वर्ष) को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने चोरी की बात कबूल करते हुए बताया कि यह वारदात उसने अपने साथी अनिकेत तिवारी के साथ मिलकर अंजाम दी थी।
बरामदगी और आगे की कार्रवाई
आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने ओमप्रकाश को विधिवत गिरफ्तार कर 13 मई को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, फरार आरोपी अनिकेत तिवारी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
सरकंडा थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही फरार आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा और पूरे मामले में चार्जशीट तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।



छत्तीसगढ़ समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें। 9424647532.
