जांजगीर-चाम्पा: स्कूल के बच्चों का बैगलेस शनिवार शैक्षिक भ्रमण
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले के अकलतरा ब्लॉक के सरस्वती शिशु मंदिर, बरगवा ले के बच्चों ने एक अनोखा शैक्षिक अनुभव प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने बैगलेस सुरक्षित शनिवार की पहल करते हुए बच्चों के लिए एक शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया, जिसमें बच्चों ने ऐतिहासिक कोटगढ़ किला देखा और उसके इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को किताबों में पढ़ाए जाने वाले इतिहास को प्रत्यक्ष रूप से दिखाना और समझाना था। कोटगढ़ किले के भ्रमण में बच्चों को किले के निर्माण की कला, ऐतिहासिक घटनाओं, और इस क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर के बारे में बताया गया। बच्चों को किले से जुड़ी कहानियाँ भी सुनाई गईं, जैसे कि कैसे 18वीं शताब्दी में दीवान गुरुनेश्वर मिश्र और नारायण सिंह के बीच किले के आधिपत्य को लेकर संघर्ष होते रहते थे।

इसके साथ ही, बच्चों को बताया गया कि कैसे गुरुनेश्वर मिश्र अकलतरा नगर जाने के लिए किले से एक सुरंग बनवाकर आते-जाते थे। इस ऐतिहासिक यात्रा के दौरान बच्चे बेहद खुश नजर आए, और उन्होंने इतिहास को निकट से जानने का अनुभव किया।
प्रधानाचार्य ने बताया कि बच्चों के अभिभावकों की इच्छा के अनुसार बैगलेस सुरक्षित शनिवार के तहत यह भ्रमण आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि किले के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ पास के खईया तालाब में बोटिंग की योजना भी बनाई जा रही है, ताकि यह स्थान पर्यटकों को आकर्षित कर सके।




छत्तीसगढ़ समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें। 9424647532.