छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को करारा झटका, 50 लाख का इनामी सुधाकर मारा गया

बीजापुर: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 50 लाख का इनामी नक्सली सुधाकर ढेर



बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में नक्सलियों का शीर्ष नेता और सेंट्रल कमेटी का सदस्य सुधाकर मारा गया है। सुधाकर पर 50 लाख रुपये का इनाम घोषित था। हालांकि, अब तक सुधाकर के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बीजापुर के एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है और बताया कि क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है।


सूत्रों के अनुसार, इस मुठभेड़ में और भी कई नक्सली मारे गए हो सकते हैं, जिनकी संख्या जल्द स्पष्ट होगी। सुरक्षाबल पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं।

गौरतलब है कि नक्सली सुधाकर लंबे समय से नक्सल गतिविधियों में सक्रिय था और उस पर कई राज्यों में हिंसक वारदातों की साजिश रचने और उन्हें अंजाम देने के आरोप थे। यदि सुधाकर के मारे जाने की पुष्टि होती है, तो यह नक्सल आंदोलन के लिए एक बड़ा झटका माना जाएगा।

सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया विभाग द्वारा भी मुठभेड़ के बाद की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। आने वाले समय में इस अभियान को और तेज किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *