गरियाबंद में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद : जिले के राजिम क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने राजिम थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें आरोपी के रूप में उत्तर प्रदेश निवासी नजमुदीन उर्फ सुर्या को नामजद किया गया है।
मामले के अनुसार, राजिम में किराए के मकान में रहने वाला नजमुदीन उर्फ सुर्या, जो मूलतः मेरठ (उत्तर प्रदेश) का निवासी है, टिफिन सेंटर से नियमित रूप से खाना मंगवाता था। कभी-कभी टिफिन सेंटर संचालक की नाबालिग पुत्री स्वयं टिफिन देने आरोपी के घर जाती थी। इसी दौरान आरोपी द्वारा नाबालिग के साथ अशोभनीय हरकतें कर लज्जा भंग करने का प्रयास किया जाता था।

पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर राजिम थाना पुलिस ने आरोपी नजमुदीन उर्फ सुर्या पिता सलाउदीन, उम्र 32 वर्ष, निवासी तिहाई मोहल्ला, 508 मावना, मेरठ (उत्तर प्रदेश) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। विवेचना के दौरान समक्ष गवाहों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है, और जल्द ही आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।





छत्तीसगढ़ समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें। 9424647532.
