रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महेश गागड़ा को छत्तीसगढ़ वॉलीबाल संघ का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं दी हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेश गागड़ा ने छत्तीसगढ़ वॉलीबाल संघ के अन्य पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री से भेंट की।

इस अवसर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह, छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव विक्रम सिसोदिया, छत्तीसगढ़ वॉलीबाल संघ के सचिव हेम प्रकाश नायक, उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाण्डेय और संयुक्त सचिव प्रशांत सिंह रघुवंशी उपस्थित रहे।
इस मुलाकात के दौरान संघ की आगामी योजनाओं और खेलों के विकास पर चर्चा की गई। महेश गागड़ा ने सभी का धन्यवाद करते हुए छत्तीसगढ़ में वॉलीबाल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प जताया।





छत्तीसगढ़ समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें। 9424647532.
