अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार

अवैध शराब के खिलाफ अकलतरा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार



जांजगीर-चांपा, 04 मई 2025 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शराब विरोधी अभियान के तहत अकलतरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान भोला भारद्वाज (उम्र 29 वर्ष), निवासी ग्राम बरगंवा, थाना अकलतरा जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 लीटर अवैध महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 2000 रुपये आंकी गई है, बरामद की है।

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना अकलतरा के निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय, उप निरीक्षक बाबूलाल कोसरिया, प्रआर शरीफुद्दीन, आरक्षक कृष्णा पटेल, अजय भानू एवं महिला आरक्षक अंजना लकड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाइयाँ आगे भी निरंतर जारी रहेंगी ताकि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *