थाना में हंगामा: फरियादी से मारपीट, पुलिस से झूमा-झटकी, आरक्षक को पालतू कुत्ते से कटवाया – 5 आरोपी गिरफ्तार

थाना परिसर में हंगामा: फरियादी से मारपीट, पुलिस से झूमा-झटकी, आरक्षक को पालतू कुत्ते से कटवाया – पांच आरोपी गिरफ्तार



जशपुर, बगीचा। थाना बगीचा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है जहाँ रिपोर्ट दर्ज कराने आए फरियादी के साथ न सिर्फ मारपीट की गई, बल्कि बीच-बचाव कर रही पुलिस टीम पर भी हमला किया गया। यही नहीं, आरोपियों ने ड्यूटी पर तैनात एक आरक्षक को अपने पालतू कुत्ते से कटवाया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना 17 जून 2025 की रात लगभग 12 बजे की है जब बगीचा निवासी दीपक जयसवाल थाना में मारपीट की शिकायत दर्ज कराने आया था। इसी दौरान सागिर हुसैन, जाकिर हुसैन सहित उनके परिवार की महिलाएं थाना पहुंचीं और दीपक जयसवाल, उसके भाई व अन्य साथियों से हाथापाई करने लगीं। ड्यूटी पर तैनात आरक्षक क्रमांक 644 धनेश्वर राम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उसके साथ भी झूमा-झटकी कर दी।

घटनाक्रम यहीं नहीं रुका – आरोपियों ने अपने पालतू कुत्ते को इशारा करते हुए आरक्षक को काटने के लिए उकसाया, जिससे कुत्ते ने आरक्षक के पैर में गंभीर रूप से काट लिया। पुलिस स्टाफ ने मौके पर पहुंच कर स्थिति संभाली, लेकिन आरोपी फरार हो गए थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी बगीचा निरीक्षक संतलाल आयाम के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।


गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं:

1. जाकिर हुसैन पिता रियाज मोहम्मद (55 वर्ष)


2. सागिर हुसैन पिता जाकिर हुसैन (22 वर्ष)


3. रिजवाना खातून पत्नी जाकिर हुसैन (42 वर्ष)


4. सहेला खातून पिता जाकिर हुसैन (23 वर्ष)


5. सबीना खातून पिता जाकिर हुसैन (25 वर्ष)
सभी मूल निवासी – कोरिया कर्मा, थाना बरही, जिला हजारीबाग (झारखंड)
वर्तमान निवास – बस स्टैंड पारा, वार्ड क्रमांक 7, थाना बगीचा, जिला जशपुर



पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध BNS की धारा 296, 351(2), 118(1), 191(2), 132 के तहत अपराध दर्ज किया है।

मामले की कार्यवाही में एएसआई उमेश प्रभाकर, बैजंती किंडो, नरेश मिंज, प्रधान आरक्षक लक्ष्मण सिंह और आरक्षक विनोद यादव की अहम भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा कि “कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *