छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले अंतरगत जरहागांव थाना क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 22 वर्षीय मूक-बधिर और अर्ध विक्षिप्त युवती के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। सबसे अमानवीय पहलू यह है कि आरोपियों ने इस घिनौने कृत्य का वीडियो भी बनाया।

गांव की रहने वाली इस युवती का मस्तिष्क पूरी तरह विकसित नहीं है। हर दिन की तरह, 19 दिसंबर को भी वह शाम 4 बजे नहाने के लिए तालाब गई थी, लेकिन इस बार उसको घर लौटने मे देरी हो रही थी। घबराई मां ने जब बेटी की खोज बिन शुरू की, तो एक व्यक्ति ने बताया कि युवती को कुछ व्यक्ति खेत की ओर ले गए हैं।
गांव के करीब 10 किलोमीटर दूर से आए तीन बदमाशों ने युवती को देखकर उसकी मंदबुद्धि का फायदा उठाने की योजना बनाई। वे उसे बहलाकर गांव के बाहर खेत की ओर ले गए और बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने अपने फोन से 13 वीडियो भी बना लिये
सड़क से गुजर रहे राहगिर ने खेत में हो रही हलचल देखी तो मामला संदिग्ध लगने पर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुख्य आरोपी राजू टंडन और उसके साथी बिरिज पात्रे व जलेश रात्रे को पकड़ के तुरंत पुलिस को जानकारी दी गई
जानकारी होते ही देर ना करते हुए थाना प्रभारी सुशील बंछोर ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपियों को दबोच लिया। उनके मोबाइल से अश्लील वीडियो बरामद हुए, जिससे अपराध की पुष्टि हुई ।
एसपी भोजराम पटेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 10 दिनों में चार्जशीट दाखिल करने और फास्ट-ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराने का आदेश दिया है। पुलिस टीम को तकनीकी साक्ष्य और ठोस जांच के निर्देश दिए गए हैं। ताकि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके
घटना के सबसे दर्दनाक पहलुओं में से एक यह है कि पीड़िता को अपने साथ हुई इस भयावह घटना का एहसास भी नहीं है। वह मासूमियत से अपनी जिंदगी के सामान्य व्यवहार में व्यस्त है।





छत्तीसगढ़ समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें। 9424647532.