वही पुलिस को खबर लगते ही मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार चकरभाठा निवासी योगेश पंजवानी जो योगेश ट्रेडर्स नाम से व्यापार विहार में दुकान का संचालन करता है।वह रोज किं तरह शनिवार को दुकान को बंद कर अपने दुकान के कर्मचारियों को अपनी मोटरसाइकिल में बैठा कर श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित कुंदन पेलेश के पास दोनो कर्मचारियों को उतारा है।उसी बीच पीछे से एक मोटरसाइकिल आई और ठोकर मारकर व्यापारी के पास रखे बैग को लूटने का प्रयास किया।लूट में नाकाम होने के बाद आरोपी युवक ने अपने पास रखे चाकू से उस पर हमला कर दिया।वही आसपास लोगो की भीड़ को आते देख वह अपनी मोटरसाइकिल को छोड़ कर अपने दूसरे साथी के साथ गाड़ी में बैठ कर फरार हो गया
घटना की जानकारी लगते ही तत्काल सिविल लाइन के सक्रिय थाना प्रभारी आर्या अपने स्टाफ के साथ सिम्स अस्पताल पहुंचे।जिसके बाद मामले की जानकारी लेकर तत्काल टीम को आरोपियों की धरपकड़ के लिए रवाना किया गया।जल्द ही आरोपियों को पुलिस हिरासत में ले लिया जायेगा।वही इस घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल को जप्त कर थाना लाया गया।

छत्तीसगढ़ समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें। 9424647532.