फर्जी डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव जिला जेल दमोह से गिरफ्तार, अपोलो अस्पताल प्रबंधन पर भी गिरी गाज की तैयारी

बिलासपुर – फर्जी डिग्री पर कर रहा था इलाज, अपोलो अस्पताल का फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, हत्या का केस दर्ज



बिलासपुर। अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. पंडित राजेंद्र प्रसाद शुक्ल की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सरकंडा पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए अपोलो अस्पताल में कार्यरत तत्कालीन डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव उर्फ नरेंद्र जॉन केम को दमोह जिला जेल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम उसे प्रोडक्शन वारंट के तहत बिलासपुर ला रही है।

फर्जी डिग्री, बिना पंजीयन कर रहा था इलाज
सरकंडा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 2 अगस्त 2006 को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शुक्ला को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी के समय उनकी मौत हो गई थी। इस पर उनके पुत्र डॉ. प्रदीप शुक्ला ने अस्पताल और संबंधित डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और पाया कि आरोपी डॉक्टर की डीएम कार्डियोलॉजी की डिग्री फर्जी है, साथ ही छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल में उसका कोई पंजीयन नहीं है।

हत्यारोप का मामला, चिकित्सकीय लापरवाही नहीं
पुलिस जांच में यह सामने आया कि आरोपी डॉक्टर को एंजियोप्लास्टी करने का कोई अधिकार नहीं था और यह मामला महज चिकित्सकीय लापरवाही का नहीं, बल्कि एक सुनियोजित क्रूरतम अपराध है। इस आधार पर थाना सरकंडा में आरोपी डॉक्टर और अपोलो अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ IPC की धारा 420, 466, 468, 471, 304 और 34 के तहत अपराध क्रमांक 563/2025 दर्ज कर लिया गया है।


अन्य मरीज की भी मौत जांच में शामिल
विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी डॉक्टर की नियुक्ति के दौरान इलाज कराने वाले एक अन्य मरीज, स्व. भगतराम डॉ. डोडेजा की भी मृत्यु हुई थी। इसे भी जांच में शामिल किया गया है। अब अस्पताल प्रबंधन के उन सभी जिम्मेदारों की जांच हो रही है, जिनकी लापरवाही से यह फर्जी डॉक्टर इतने वर्षों तक काम करता रहा।

प्रबंधन पर भी गिरेगी गाज
सरकंडा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह मामला अब केवल डॉक्टर तक सीमित नहीं रहेगा। अपोलो अस्पताल प्रबंधन पर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

जांच जारी, जल्द होंगे और भी खुलासे
पुलिस द्वारा मामले को अत्यंत गंभीर मानते हुए सभी कानूनी पहलुओं पर काम किया जा रहा है। आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी के साथ ही अब अस्पताल के भीतर हुए सभी उपचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *