छत्तीसगढ़: स्कूल-कॉलेजों में शीतकालीन अवकाश का ऐलान, लगातार 7 दिन की छुट्टी
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शीतकालीन अवकाश की तारीखों की घोषणा कर दी है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, प्रदेश के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और प्राइवेट स्कूलों सहित बीएड/डीएड कॉलेज 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक बंद रहेंगे। इसके बाद 29 दिसंबर को रविवार होने के कारण कुल 7 दिनों की लगातार छुट्टी होगी।

इस घोषणा के बाद छात्रों और शिक्षकों को एक साथ लंबा अवकाश मिलेगा। शीतकालीन छुट्टियों के दौरान स्कूलों और कॉलेजों में सभी शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित रहेंगी।





छत्तीसगढ़ समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें। 9424647532.
