भारत-पाक तनाव के बीच छत्तीसगढ़ पुलिस अलर्ट, छुट्टियों पर रोक

भारत-पाक सीमा पर तनाव के बीच छत्तीसगढ़ पुलिस अलर्ट मोड पर, छुट्टियों पर लगी रोक


रायपुर – भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़े तनाव के मद्देनज़र देशभर की सुरक्षा एजेंसियाँ हाई अलर्ट पर हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ राज्य में भी पुलिस बल को सतर्क कर दिया गया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुणदेव गौतम ने सभी पुलिस इकाइयों को निर्देश जारी करते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने को कहा है।


जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान हालातों को देखते हुए पुलिसकर्मियों को केवल अत्यंत आवश्यक अथवा अनिवार्य कारणों पर ही अवकाश की अनुमति दी जाएगी। इसके साथ ही सभी अधिकारियों को अपने-अपने जिला मुख्यालयों में तैनात रहने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस महानिदेशक ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रत्येक इकाई को अपने स्तर पर अधिकतम बल के साथ पूरी तैयारी रखनी होगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यह कदम एहतियाती तौर पर उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *