छत्तीसगढ़: नशे में धुत शिक्षक ने स्कूल में जड़ा ताला, वीडियो वायरल – नौकरी से निकालने की उठी मांग

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक शाला देव टिकरा में पदस्थ एक शिक्षक का शराब के नशे में धुत वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शिक्षक ने स्कूल में ताला जड़ दिया और खुद स्कूल परिसर में नशे की हालत में बेसुध पड़ा हुआ था।
स्थानीय लोगों के अनुसार, शिक्षक पूरी ड्यूटी के दौरान नशे में रहा और विद्यालय का संचालन पूरी तरह से ठप हो गया। स्कूल में बच्चों की पढ़ाई बाधित हुई और अनुशासनहीनता की स्थिति उत्पन्न हो गई।
इस घटना से अभिभावकों में भारी आक्रोश है। कई अभिभावकों ने अपने बच्चों को इस विद्यालय से हटाने का निर्णय ले लिया है और ट्रांसफर सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया है। उनका कहना है कि जहाँ शिक्षक ही ऐसी गैर-जिम्मेदाराना हरकतें कर रहे हों, वहाँ बच्चों का भविष्य अंधकारमय है।
स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा विभाग से ऐसे शिक्षक को तत्काल नौकरी से बर्खास्त करने की मांग की है।





छत्तीसगढ़ समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें। 9424647532.
