खौलते तेल की कड़ाही में युवक को धक्का देकर झुलसाया, दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर (छत्तीसगढ़), सीपत थाना क्षेत्र:
बिलासपुर जिले के ग्राम खोहनिया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी कार्यक्रम में खाना बनाते समय हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कहासुनी के बाद दो आरोपियों ने मिलकर एक युवक को खौलते तेल की कड़ाही में धकेल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित भरत रजक अपने साथियों के साथ ग्राम खोहनिया के उच्चभट्ठी शादी घर में खाना बनाने गया था। इस दौरान अमन केंवट डोसा बना रहा था, तभी रामकुमार यादव और जितेन्द्र यादव उर्फ नानकन ने भोजन की गुणवत्ता को लेकर विवाद खड़ा कर दिया। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ने भरत रजक के साथ मारपीट शुरू कर दी और गाली-गलौज करते हुए उसे खौलते तेल की कड़ाही में धक्का दे दिया।


भरत रजक इस हमले में बुरी तरह झुलस गया। उसके पेट, कमर, चेहरा और हाथ गंभीर रूप से जल गए। आनन-फानन में उसे सीपत अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बीटीआरसी बिलासपुर रेफर किया गया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और इलाज जारी है।
सीपत पुलिस ने घटना के तुरंत बाद कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(2) BNS के तहत जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
रामकुमार यादव (49 वर्ष), पिता – स्व. महेत्तर राम
जितेन्द्र यादव उर्फ नानकन (35 वर्ष), पिता – रामदुलार यादव
(निवासी – बजरंग चौक, सीपत, जिला बिलासपुर)
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पीड़ित को हर संभव इलाज मुहैया कराया जा रहा है।



छत्तीसगढ़ समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें। 9424647532.

