मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता, वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश
1 ट्रैक्टर और 7 बाइक बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली। जिले में सक्रिय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मुंगेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 1 ट्रैक्टर इंजन और 7 चोरी की मोटरसाइकिल समेत कुल करीब 4 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध अलग से कार्रवाई की गई है।
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल गर्ग के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस ने “ऑपरेशन बाज” तथा “सशक्त एप” की मदद से चोरी गए वाहनों की जानकारी जुटाकर आरोपियों तक पहुंच बनाई।
पुलिस के अनुसार, थाना लोरमी क्षेत्र में 11–12 जनवरी की दरम्यानी रात एक ट्रैक्टर इंजन चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जांच के दौरान साइबर सेल को सूचना मिली कि ग्राम हरदीडीह निवासी दिलेश सप्रे एक पुराने ट्रैक्टर को बेचने की कोशिश कर रहा है। संदेह के आधार पर पूछताछ करने पर पूरे गिरोह का खुलासा हुआ।
पूछताछ में आरोपियों ने ट्रैक्टर के साथ-साथ बघमार मेला और मुंगेली व्यापार मेला क्षेत्र से कई मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने थाना लोरमी, सिटी कोतवाली और फास्टरपुर क्षेत्र से जुड़े मामलों में चोरी गए वाहन बरामद किए।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से
▶ 1 ट्रैक्टर इंजन
▶ 7 चोरी की मोटरसाइकिल
▶ तथा घटना में प्रयुक्त 1 मोटरसाइकिल
जब्त की है।
इस प्रकरण में थाना लोरमी, सिटी कोतवाली मुंगेली एवं थाना फास्टरपुर में दर्ज मामलों के तहत आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 303(2) के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी
देवप्रसाद बर्मन, निवासी हरदीडीह
दिलेश सप्रे, निवासी हरदीडीह
पवन जगत, निवासी हरदीडीह
मनीष साहू, निवासी राजपुर
साथ ही एक विधि से संघर्षरत बालक।
पुलिस की अपील
पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने आम नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या चौकी को दें तथा घर और दुकानों में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाएं।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रसाद सिन्हा (प्रभारी साइबर सेल), निरीक्षक अखिलेश वैष्णव (थाना प्रभारी, लोरमी), निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े (थाना प्रभारी, कोतवाली), उप निरीक्षक सुन्दर लाल गोरले, प्रधान आरक्षक नरेश यादव, आरक्षक नोखेलाल कुर्रे, यशवंत डाहिरे, लिलकराम साहू, भेषज पाण्डेकर, हेमसिंह ठाकुर, राकेश बंजारे, राम कश्यप, गिरीराज सिंह, रवि मिन्ज, रवि डाहिरे, राहुल यादव, राजू साहू एवं दिलेश्वर साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






छत्तीसगढ़ समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें। 9424647532.