समाधान अभियान की बड़ी सफलता: 305 मोबाइल रिकवर, 45 लाख से अधिक की संपत्ति वापस

बलौदाबाजार। पुलिस विभाग द्वारा चलाए गए समाधान अभियान के तहत जिले सहित अन्य जिलों से कुल 305 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इन मोबाइल की अनुमानित कीमत ₹45 लाख रुपये से भी अधिक बताई जा रही है।
इस अभियान में पुलिस टीमों ने जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, महासमुंद, रायपुर और अंबिकापुर जिलों में प्रभावी कार्यवाही की। यही नहीं, उड़ीसा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और बिहार जैसे अन्य राज्यों से भी गुम मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया।


गौरतलब है कि जिले के विभिन्न थानों में मोबाइल गुमने की कई शिकायतें दर्ज थीं। पुलिस ने उन गुम मोबाइलों को उनके असली मालिकों तक पहुंचाया।
अपने खोए हुए मोबाइल को फिर से पाकर कई लोगों ने उम्मीदें छोड़ दी थीं, लेकिन मोबाइल वापस मिलने पर उन्होंने पुलिस की इस पहल के लिए आभार जताया और धन्यवाद दिया।
जिला पुलिस द्वारा चलाया गया यह अभियान न केवल तकनीकी दक्षता का उदाहरण है, बल्कि आम नागरिकों के विश्वास को भी मज़बूती प्रदान करता है।



छत्तीसगढ़ समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें। 9424647532.
