जांजगीर में 4 लाख के अवैध पटाखे जब्त, जनरल स्टोर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध रूप से पटाखा बिक्री और भंडारण पर पुलिस की सख्ती जारी है। इसी कड़ी में जांजगीर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के लक्ष्मी बेंगल जनरल स्टोर से करीब 4 लाख रुपये के अवैध पटाखे जब्त किए हैं।
यह कार्रवाई जांजगीर-चांपा एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और एएसपी उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक 15, नेताजी चौक निवासी निर्मल गुरनानी अपने जनरल स्टोर में अवैध पटाखे बेचने के लिए रखे हुए है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारा और भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए।
पुलिस ने सभी पटाखों को जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 9 (ख), विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिला पुलिस ने चेतावनी दी है कि दीपावली या अन्य किसी भी अवसर पर बिना वैध लाइसेंस के पटाखों का भंडारण या बिक्री करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





छत्तीसगढ़ समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें। 9424647532.
