कोरबा जिले में खाद्य औषधि विभाग की सक्रियता से मिलावटखोरों पर लगाम, राज्य में पहले स्थान पर कोरबा

कोरबा, छत्तीसगढ़। जिले में खाद्य औषधि विभाग द्वारा मिलावटखोरों के खिलाफ तेज़ी से की जा रही कार्यवाही का असर अब साफ़ दिखाई दे रहा है। विभाग की सक्रियता से जनता को न केवल सुरक्षित खाद्य सामग्री मिल रही है, बल्कि मिलावट करने वालों से जुर्माना वसूली कर कड़ी चेतावनी भी दी जा रही है।

कोरबा जिला बना राज्य में अग्रणी
फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) के फूड सेफ्टी इंडेक्स में कोरबा जिला पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान पर है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर जिले ने 115वीं रैंक प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
लगातार हो रही सैंपलिंग और कार्रवाई
खाद्य औषधि विभाग द्वारा जिले के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में सक्रियता से जांच अभियान चलाया जा रहा है। दुकानों, होटलों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों से नियमित रूप से खाद्य सैंपल लिए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित खाद्य पदार्थ मिल सकें।


मुख्य कार्यवाहियां:
कटघोरा के मोहनम बिग बाजार, जमनीपाली में मिसब्रैंडिंग (गलत ब्रांडिंग) के मामले में ₹3 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
कोरबा के सुभाष चौक स्थित फैक्टरी रेट्स फॉर्म और टीपी नगर स्थित देवांगन होटल में सबस्टैंडर्ड (गुणवत्ता से कमतर) खाद्य सामग्री पाए जाने पर दोनों पर ₹10-10 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
जनता को राहत, विभाग का सख्त रुख
इन कार्रवाइयों से जनता में भरोसा बढ़ा है कि उन्हें सुरक्षित खाद्य सामग्री मिल रही है। विभाग की यह पहल भविष्य में मिलावटखोरों को हतोत्साहित करेगी और स्वच्छ, सुरक्षित खाद्य परिवेश की दिशा में एक मजबूत कदम है।



छत्तीसगढ़ समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें। 9424647532.
