बिलासपुर में यातायात सुधार हेतु प्रशासन की अपील: जन-जागरूकता से ही रुकेगी दुर्घटनाएं

बिलासपुर। शहर में सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाएं।
यातायात पुलिस का कहना है कि वाहन चालकों को मोटर व्हीकल अधिनियम के अंतर्गत जुर्माना या समन शुल्क देना अंतिम विकल्प होता है। इसके पहले उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम के माध्यम से जागरूक किया जाता है। लगातार अपील, गुजारिश, हिदायत और प्रचार-प्रसार के बावजूद कुछ जिद्दी और नशे के आदी वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, जिससे पुलिस को मजबूरन चालानी कार्रवाई करनी पड़ रही है।

प्रशासन ने कहा है कि यदि हम अपने आश्रित व्यक्तियों के भविष्य के बारे में गंभीरता से सोचें और उनके न रहने की स्थिति में संभावित मानसिक प्रभावों की कल्पना करें, तो हमें नियमों का पालन करने की गंभीरता समझ में आएगी।
यातायात विभाग ने फिर एक बार आमजन से निवेदन किया है कि वे सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें और मिलजुल कर ऐसा वातावरण बनाएं, जहां किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो और शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

“आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है। नियमों का पालन करें, जीवन को सुरक्षित बनाएं।”





छत्तीसगढ़ समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें। 9424647532.