गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई टीआई व एसआई के तबादले

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थानों के टीआई और एसआई के तबादले



गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जिले में पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए कई थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। पुलिस अधीक्षक एसआर भगत द्वारा जारी आदेश के तहत 4 थाना प्रभारी (टीआई) और 3 उप निरीक्षकों (एसआई) को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।


जारी आदेश के अनुसार अंजना केरकेट्टा को अब गौरेला थाने की कमान सौंपी गई है। इसके साथ ही उन्हें महिला सेल की प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। वहीं रणछोड़ सेंगर को पेंड्रा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

सौरभ सिंह को जिले के यातायात प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है जबकि अजय वारे को कोटमी चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है। नवीन बोरकर को गौरेला थाना से हटाकर डीएसबी (डिस्ट्रिक्ट स्पेशल ब्रांच) और शिकायत शाखा का प्रभारी बनाया गया है।

कोटमी चौकी के पूर्व प्रभारी अरविंद मिश्रा को अब गौरेला थाने में पदस्थ किया गया है। वहीं निवर्तमान यातायात प्रभारी भूपेंद्र कुर्रे को उनके पद से हटाकर पुलिस लाइन में रक्षित निरीक्षक के रूप में भेजा गया है।

इस प्रशासनिक फेरबदल को लेकर माना जा रहा है कि इससे पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार आएगा और अपराध नियंत्रण में भी तेजी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *