बिलासपुर: ऑपरेशन प्रहार में 16 लीटर से अधिक महुआ शराब जब्त, दो आरोपी जेल भेजे गए

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कोनी और तखतपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ शराब जब्त की है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
कोनी थाना क्षेत्र: 10 लीटर से अधिक महुआ शराब बरामद
कोनी थाना प्रभारी राहुल तिवारी को सूचना मिली थी कि ग्राम गतौरी भाठापारा निवासी सीताराम उर्फ लाल लोनिया अपने घर के भीतर महुआ शराब की अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी के कब्जे से 10 लीटर से अधिक महुआ शराब जब्त की। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।


तखतपुर थाना क्षेत्र: 10 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
इसी प्रकार, तखतपुर थाना क्षेत्र के बेलपान गांव में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को शराब की अवैध बिक्री करते पकड़ा। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मटसगरा मोड़ के पास स्थित शीशम प्लाट में दबिश दी। घेराबंदी कर आरोपी अनिल कुमार साहू को 10 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे भी न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।
नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी
बिलासपुर जिले में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शहरी और ग्रामीण इलाकों में पुलिस सक्रिय रूप से इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।


—

छत्तीसगढ़ समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें। 9424647532.
