फार्म हाउस में ताश की बाजी: बिलासपुर के 14 जुआरी गिरफ्तार, लाखों की नकदी और लग्जरी कारें जब्त

बिलासपुर। कोटा क्षेत्र के अजयपुर स्थित एक फार्म हाउस में ताश की बावन परियों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 14 जुआरियों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसीसीयू प्रभारी एएसपी अनुज कुमार के नेतृत्व में कोटा थाना व एसीसीयू की संयुक्त टीम ने की।
पुलिस को सूचना मिली थी कि अजयपुर स्थित बंटी कश्यप के फार्म हाउस में जुए की बड़ी महफिल चल रही है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापामार कार्रवाई की, जिसमें मौके से 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
जब्त सामग्री: पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से
₹3,04,200 नगद,
5 लग्जरी कारें (इनोवा, टिआगो, बलेनो, किया सेल्टॉस, ब्रेजा),
17 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।


गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पते:
1. मिश्रीलाल कश्यप – तेलीपारा, अजीत होटल के पास
2. हरिओम साहू – खमतराई, सरकंडा
3. दीपक सोनी – अशोक विहार, चांटीडीह, सरकंडा
4. ज्वाला सूर्यवंशी – मंगला, आजाद चौक
5. प्रदीप पाण्डेय – अशोक नगर, सरकंडा
6. राकेश कहार – संतोषी मंदिर के पास, चांटीडीह
7. शांतनु बघेल – राजकिशोर नगर
8. राजेन्द्र कुम्हारे – तेलीपारा
9. मनोज कश्यप – कुदुदंड, माताचौरा के पास
10. यशोधर कश्यप – जूना बिलासपुर
11. सागर कश्यप – कश्यप कॉलोनी, गली नं. 3, करबला रोड
12. महेन्द्र वर्मा – तेलीपारा, मेडिकल बेटी कॉम्प्लेक्स
13. शिरीष कश्यप – इमलीपारा, पुराना बस स्टैंड
14. राजकुमार तेजवानी – राजकिशोर नगर
कानूनी कार्रवाई: गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और फार्म हाउस में चल रहे अवैध जुए के अड्डे का भंडाफोड़ हो गया है। पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त निगरानी जारी रहेगी और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई की जाएगी।



छत्तीसगढ़ समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें। 9424647532.
