जिला सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकबजन चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवरात व नकदी बरामद
सक्ती। जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के त्वरित निराकरण के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। इन निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए सायबर टीम सक्ती और विभिन्न थाना क्षेत्रों की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।
मुखबिर की सूचना पर संदेह के आधार पर पूर्व में चोरी के मामलों में संलिप्त दुधनाथ मिरी पिता पुषराम मिरी उम्र 30 वर्ष, निवासी बड़े पाडरमुड़ा, थाना मालखरौदा को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने थाना डभरा के ग्राम कोमो, किरारी, टुंड्री, थाना बाराद्वार के ग्राम कड़ारी, और थाना जैजैपुर के ग्राम दाताउद एवं कोटेतरा में सूने मकानों से चोरी करना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से निम्न सामग्री बरामद की:
चांदी के आभूषण: पायल, पचहर, छल्ला, बिछिया, बाजूबंद
सोने के आभूषण: हार, कान के लटकन, ईयर रिंग, फुल्ली, नाग की नथ, अंगूठी
मोबाइल फोन: एक सैमसंग मोबाइल
मोटरसाइकिल: बजाज प्लेटिना (क्रमांक CG13 AQ 4047, नीले रंग की)
एक लोहे की संबल
कुल जब्ती मूल्य: लगभग ₹2,87,700


आरोपी द्वारा चोरी के अपराध स्वीकार करने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्यवाही में विशेष भूमिका निभाने वाले अधिकारी/कर्मचारी:
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव (रा.पु.से.)
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डभरा श्रीमती अंजली गुप्ता (रा.पु.से.)
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती श्री मनीष कुंवर (रा.पु.से.)
सायबर सेल प्रभारी सक्ती श्री अमित सिंह
थाना प्रभारी डभरा
एएसआई एच.एन. ताम्रकार, सउनि शंकर साहू (थाना डभरा)
सउनि यशवंत राठौर (थाना बाराद्वार)
प्र.आर. लक्ष्मीनारायण कंवर (थाना जैजैपुर)
तथा थाना डभरा, बाराद्वार, जैजैपुर की संयुक्त टीम का विशेष योगदान रहा।
पुलिस की इस तत्पर कार्यवाही से क्षेत्र में सुरक्षा और विश्वास की भावना और मजबूत हुई है।



छत्तीसगढ़ समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें। 9424647532.

