नक्सली इलाके में IED खोजते समय CRPF का स्निफर डॉग ‘रोले’ शहीद, गॉड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई

छत्तीसगढ़: नक्सली इलाके में IED खोजते समय मधुमक्खियों के हमले से CRPF का स्निफर डॉग K-9 ‘रोले’ शहीद, गॉड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई

जगदलपुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा हिल्स में शनिवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का ट्रेंड स्निफर डॉग K-9 ‘रोले’ ड्यूटी के दौरान मधुमक्खियों के हमले में शहीद हो गया। करीब दो साल का यह बेल्जियन शेफर्ड नस्ल का डॉग नक्सल ऑपरेशन में IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) का पता लगा रहा था।


मिली जानकारी के अनुसार, कर्रेगुट्टा में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान रोले अपने हैंडलर के साथ सबसे आगे चल रहा था। इस बीच अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने रोले और उसके हैंडलर पर हमला कर दिया। हैंडलर ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए रोले को पॉलीथिन से ढंकने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था।


CRPF के डॉक्टरों ने मौके पर ही प्राथमिक इलाज किया और उसे कैंप लाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही रोले ने दम तोड़ दिया। वेटनरी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। इसके बाद CRPF की 228वीं बटालियन की ओर से गॉड ऑफ ऑनर देकर भावभीनी अंतिम विदाई दी गई। रोले का शव कैंप परिसर में ही पूरे सम्मान के साथ दफनाया गया।


रोले ने नक्सल प्रभावित इलाकों में सैकड़ों IED को खोजकर जवानों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई थी। हर ऑपरेशन में वह CRPF टीम के सबसे आगे होता था। उसकी बहादुरी और सेवा को सलाम करते हुए जवानों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

शहीद रोले को शत-शत नमन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *