बलरामपुर में रेत माफियाओं की दबंगई, आरक्षक पर ट्रैक्टर चढ़ाने के मामले में थाना प्रभारी सस्पेंड

रेत माफियाओं पर आईजी का बड़ा एक्शन, आरक्षक पर ट्रैक्टर चढ़ाने के मामले में थाना प्रभारी सस्पेंड



बलरामपुर। जिले में रेत माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने ड्यूटी पर तैनात आरक्षक को कुचलने की कोशिश की। यह सनसनीखेज मामला तब सामने आया जब रेत से लदे एक ट्रैक्टर ने पुलिस आरक्षक पर चढ़ाने की कोशिश की। इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) दीपक झा ने बड़ा कदम उठाया है।

आईजी ने लापरवाही बरतने पर सनवाल थाना प्रभारी दिव्यकांत पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस घटना को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, रेत माफिया इलाके में लंबे समय से सक्रिय हैं और पुलिस की कार्रवाई के बावजूद उनके गैरकानूनी कार्यों पर पूरी तरह से लगाम नहीं लगाई जा सकी थी। अब आईजी द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *