चंद्रपुर बाघ हमला: तेंदूपत्ता तोड़ने गईं तीन महिलाओं की मौत, एक घायल

चंद्रपुर में शनिवार को एक बाघ ने तेंदूपत्ता तोड़ने गई चार महिलाओं पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। यह घटना सिंदेवाही रेंज के डोंगाव बीट के कंपार्टमेंट नंबर 1355 में दोपहर करीब 11:30 बजे हुई।
मृतकों की पहचान कांताबाई चौधरी (55), शुभांगी चौधरी (30) और सारिका शेंडे (50) के रूप में हुई है। वन विभाग ने इलाके में बाघ की पहचान के लिए कैमरे लगाए हैं और जांच जारी है।
मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के जंगलों में भी बाघ के पदचिन्ह मिले हैं। वन अधिकारी दिनेश पटेल ने बताया कि एक साथ तीन लोगों पर हमला दुर्लभ और गंभीर घटना है। ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है।





छत्तीसगढ़ समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें। 9424647532.
