रायपुर में नशीली सिरप तस्करी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, 120 शीशी C-KOF जब्त

 

रायपुर में प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 120 शीशी C-KOF सिरप जब्त



रायपुर, 07 मई 2025: रायपुर में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट और खमतराई थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में प्रतिबंधित नशीली सिरप C-KOF के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से कुल 120 शीशी नशीली सिरप तथा दो दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति नशीली सिरप के साथ भनपुरी से रायपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम श्री संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राइम श्री संजय सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक उरला पूर्णिमा लामा के निर्देशन में संयुक्त टीम ने नाकेबंदी कर कार्रवाई की।


नाकेबंदी के दौरान बताए गए वाहनों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें रवि तमेर (26), राजेश पंचेश्वर (31) और विनय सिंह राजपूत (21) को प्रतिबंधित सिरप के साथ पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 415/25 धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। बरामद सामग्रियों की कुल अनुमानित कीमत 95,000 रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी:

1. रवि तमेर, निवासी नीम डबरी, रायपुर

2. राजेश पंचेश्वर, निवासी ग्राम धारावासी, बालाघाट (म.प्र.)

3. विनय सिंह राजपूत, निवासी मंगल बाजार, गुढ़ियारी, रायपुर

पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और संभावित नेटवर्क की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *