बलौदाबाजार में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 43 पुलिसकर्मियों का तबादला

बलौदाबाजार पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 पुलिसकर्मियों का तबादला



बलौदाबाजार। जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने कानून-व्यवस्था में और अधिक कसावट लाने के उद्देश्य से 43 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में एएसआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा गया है।

जारी स्थानांतरण आदेश के तहत संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई जगहों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी भावना गुप्ता ने स्पष्ट किया कि यह कदम पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए उठाया गया है।
आदेश जारी..


स्थानीय स्तर पर इस निर्णय को एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है जिससे जिले की कानून व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *