कोरबा में पटवारी 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया, EOW की बड़ी कार्रवाई

कोरबा में पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया, EOW की कार्रवाई से प्रशासन में हड़कंप



छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह घटना पसान थाना क्षेत्र के ग्राम दुल्लापुर की है।

जानकारी के अनुसार, पटवारी सुल्तान सिंह बंजारे ने एक किसान समर सिंह से जमीन को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन दर्ज कराने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। किसान ने इस अवैध मांग की शिकायत ईओडब्ल्यू से की। शिकायत के बाद ईओडब्ल्यू ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए पटवारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

इस कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई को आम जनता ने सराहा है और उम्मीद जताई है कि आगे भी ऐसे मामलों में कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *