नशीली दवा के साथ दो नशे के सौदागरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सकरी पुलिस की कार्रवाई बड़ी मात्रा में नशीली टेबलेट और अन्य सामान जब्त
बिलासपुर।
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सकरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में नशीली टेबलेट और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।
मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की मोटरसाइकिल में दो व्यक्ति रतनपुर से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की सप्लाई के लिए बिलासपुर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने भवानी ढाबा के पास बाईपास रोड पर घेराबंदी की।

आरोपी –
1. विनय साहू (उम्र 19 वर्ष), निवासी गांधी नगर, रतनपुर।
2. हर्ष टेकवानी (उम्र 20 वर्ष), निवासी महामाया नगर, रतनपुर।
विनय साहू के पास से:
100 नाइट्रोजन टेबलेट (कीमत ₹710)।
₹350 नगद।
मोटरसाइकिल (नं. CG 10 NA 3935, कीमत ₹25,000)।
हर्ष टेकवानी के पास से:
80 नाइट्रोजन टेबलेट (कीमत ₹568)।
₹220 नगद।
कुल बरामद सामग्री की कीमत लगभग ₹26,848 है।
आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र अनंत, सउनि राजकुमार वस्त्रकार, आरक्षक आशीष शर्मा, विनेन्द्र कौशिक, और सुमंत कश्यप की भूमिका सराहनीय रही।
सकरी पुलिस की इस सफल कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के खिलाफ कड़ा संदेश गया है।



छत्तीसगढ़ समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें। 9424647532.
