बिलासपुर: मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी चुराने वाला गिरफ्तार, 8000 रुपये बरामद

बिलासपुर: मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी चुराने वाला चोर गिरफ्तार, 8000 रुपये बरामद



बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर स्थित शिव शक्ति मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चोरी की गई दानपेटी और उसमें रखी 8000 रुपये की नकदी बरामद कर ली गई है।


मंदिर से दानपेटी चोरी का मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अशोक विहार फेस-2 निवासी सुधा साहू ने 16 मार्च 2025 को सरकंडा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मोहल्ले के महेश देवांगन हर रोज सुबह 5:30 बजे सबसे पहले पूजा करने मंदिर जाता है। 14 मार्च की रात 8 बजे मंदिर में ताला लगाकर सभी अपने घर चले गए थे। लेकिन 15 मार्च को जब महेश देवांगन पूजा करने पहुंचा तो उसने देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है और दानपेटी गायब है, जिसमें करीब 8000 रुपये रखे थे।

मुखबिर की सूचना से चोर पकड़ाया

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अशोक नगर निवासी साहिल प्रजापति को रात में मंदिर के आसपास संदिग्ध रूप से घूमते हुए देखा गया था। पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा और पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर साहिल ने मंदिर से दानपेटी चोरी करने की बात कबूल कर ली।


दानपेटी और नकदी बरामद, आरोपी जेल भेजा गया

आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई दानपेटी और उसमें रखी 8000 रुपये की नकदी बरामद कर ली गई। पुलिस ने आरोपी साहिल प्रजापति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *