कोरबा में सनसनी: सर्राफा व्यापारी की घर में घुसकर हत्या…. बदमाश कार लेकर फरार !?

कोरबा। रविवार रात कोरबा शहर में एक बड़ी वारदात ने सनसनी फैला दी। नामी सर्राफा व्यापारी गोपाल राय सोनी की उनके घर में घुसकर दो नकाबपोश बदमाशों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी व्यापारी की सफेद क्रेटा कार लेकर फरार हो गए।

वारदात ट्रांसपोर्टनगर स्थित होटल ब्लू डायमंड के सामने व्यापारी के घर पर हुई। रात करीब 10 बजे, दो नकाबपोश बदमाश उनके घर में दाखिल हुए और गोपाल राय सोनी पर हमला कर दिया। उस समय उनकी पत्नी घर में मौजूद थीं, लेकिन बदमाशों ने उन्हें कुछ नहीं कहा।
परिजन जब देर रात घर पहुंचे तो कमरे में गोपाल राय की खून से सनी लाश देखकर हैरान रह गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी, सीएसपी भूषण एक्का, और साइबर सेल प्रभारी अजय सोनवानी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
⭕ आई.जी. साहब स्वयं पहुंचे मौके पर
⭕फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को जांच के लिए बुलाया गया।
⭕शहर में नाकेबंदी कर सभी वाहनों की तलाशी शुरू की गई।
⭕आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
व्यापारी समुदाय में रोष, शहर में दहशत
गोपाल राय सोनी अमृता ज्वेलर्स के संचालक थे । और सर्राफा बाजार के प्रमुख व्यापारी में से एक थे । पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।





छत्तीसगढ़ समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें। 9424647532.



