बिलासपुर में महात्मा श्री राम भिक्षुक धर्म जागरण समिति द्वारा आयोजित वार्षिक पूजा समारोह का यह दूसरा वर्ष है। समिति के सदस्यों ने बताया कि पूजा में भाग लेने के इच्छुक भक्त ₹1500 की रसीद कटवाकर अपनी स्थान सुनिश्चित कर सकते हैं। आयोजन समिति द्वारा पूजा की समस्त सामग्री प्रदान की जाएगी। भक्तों से निवेदन है कि वे समय पर पधारकर इस पवित्र आयोजन का हिस्सा बनें।

ब्रेकिंग न्यूज: बिलासपुर में पूजा चौरसिया की हत्या में नए खुलासे ❓

बिलासपुर, 5 जनवरी 2025: जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर पूजा चौरसिया की हत्या मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतका की मां, रीता चौरसिया ने अपने दामाद अनिकेत कौशिक और समधी अशोक कौशिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दोनों ने जानबूझकर सबूत छुपाए और मामले को गुमराह करने की कोशिश की।

रीता चौरसिया ने आरोप लगाया कि पूजा की हत्या के बाद, अनिकेत और अशोक दोनों ने लगातार आरोपी सूरज पांडेय का बचाव किया, जबकि उन्हें पूरी तरह से पता था कि पूजा की मौत एक हत्या थी। उन्होंने सिर्फ रटा-रटाया बयान दिया और कभी भी सूरज पर शक नहीं किया, क्योंकि दोनों एक-दूसरे के साथ मिले हुए थे।

सीआईडी ने इस मामले की गंभीरता से जांच की और अपनी 580 पेज की रिपोर्ट में बताया कि जिम ट्रेनर सूरज पांडेय ने पूजा का रेप किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि आरोपी ने हत्या के बाद शव को सुसाइड के रूप में पेश करने के लिए लाश को पंखे से लटका दिया।
सीआईडी ने मामले की जांच के दौरान कई नए सबूत जुटाए हैं, जिनमें मृतका के कमरे में पुरुष स्पर्म के निशान, संघर्ष के संकेत, और फॉरेंसिक रिपोर्ट शामिल हैं। मृतका की हाइट और पंखे की ऊंचाई के मद्देनजर, सुसाइड की संभावना को नकारते हुए हत्या का एंगल सामने आया है।

इसके अलावा, रीता चौरसिया ने तत्कालीन थाना प्रभारी (टीआई) भारती मरकाम और तत्कालीन सीएसपी प्रशिक्षु आईपीएस उमेश गुप्ता पर भी आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दोनों ने जांच में लापरवाही बरती और मामले की कमजोर जांच की। हालांकि, सीआईडी ने उच्च स्तर की जांच और सबूतों के आधार पर कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ ठोस मामला पेश किया है।
रीता चौरसिया का कहना है कि यदि उन्होंने प्राइवेट फोरेंसिक एक्सपर्ट से जांच नहीं कराई होती, तो इस मामले में न्याय प्राप्त करना मुश्किल होता। अब सीआईडी की रिपोर्ट और कोर्ट में पेश किए गए सबूतों के बाद, आरोपी सूरज पांडेय के खिलाफ हत्या और दुष्कर्म के आरोप तय हो गए हैं।


छत्तीसगढ़ समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें। 9424647532.
