“डीजीपी अशोक जुनेजा के आदेश पर 9 पुलिसकर्मी बने इंस्पेक्टर”

छत्तीसगढ़ पुलिस में 9 सब-इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, डीजीपी अशोक जुनेजा ने जारी किए आदेश


रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस में 9 सब-इंस्पेक्टरों को प्रमोशन देकर इंस्पेक्टर बनाया गया है। इस संबंध में डीजीपी अशोक जुनेजा ने आदेश जारी कर दिया है। प्रमोट हुए सभी पुलिसकर्मी प्रदेश के 7 अलग-अलग जिलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

प्रमोशन पाने वालों में रायपुर से स्वराज त्रिपाठी और नरेंद्र साहू का नाम शामिल है। हालांकि, प्रमोटेड पुलिसकर्मियों को थाना प्रभारी के तौर पर सेवाएं देने के लिए अभी इंतजार करना होगा।

आदेश के अनुसार, पोस्टिंग के लिए एक अलग सूची जल्द जारी की जाएगी। प्रमोशन से संबंधित इस कदम को पुलिस विभाग में लंबे समय से प्रतीक्षित माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *