बिलासपुर जिले में बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस ठगी के मामले में पुलिस ने चार ठग आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने दबोच लिया है और उनके पास से ठग कर कमाई गई रकम 13 लाख रुपये नकद, एक कार, बैंक पासबुक और फर्जी दस्तावेज जब्त किए हैं। मुख्य ठग आरोपी समेत गिरोह के अन्य सदस्यों ने फर्जी नियुक्ति पत्र के जरिये बेरोजगारों युवाओ को ठगा है इस मामले में कई आरोपी अभी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है

सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली थी कि जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा निवासी कपिल गोस्वामी उर्फ कपिलेश्वर एक गिरोह के माध्यम से बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर मोटी रकम ठग रहा है। पुलिस की जांच में पता चला कि यह गिरोह बलौदा बाजार, कबीरधाम और सक्ती सहित कई जिलों में सक्रिय है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कपिल गोस्वामी और उसके तीन साथियों—गुरुशंकर दिव्य, राजेंद्र पलांगे और पुरुषोत्तम तिवारी—को दबोच लिया ।

गिरोह के सदस्य शासकीय नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को निशाना बनाते थे। मुख्य आरोपी कपिल गोस्वामी अपने साथी सरपंच पति ईश्वर चौहान और पत्रकार गुरुशंकर दिव्य के साथ मिलकर बेरोजगार युवकों से संपर्क करता था। कपिल अपनी तड़क-भड़क जीवनशैली, महंगी इनोवा कार और बॉडीगार्ड के जरिए खुद को ऊंची पहुंच वाला बताकर युवाओं का विश्वास जीत लेता था। गिरोह के सदस्य फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाकर युवाओं से मोटी रकम ठगते थे। नौकरी ज्वाइन कराने के नाम पर उन्हें बड़ी-बड़ी बातें कर भ्रमित जाता था किया जाता था।
सिविल लाइन पुलिस ने जब जांच शुरू की तो सामने आया कि जैजैपुर निवासी राजेंद्र पलांगे, जो इस गिरोह का सदस्य है, पहले खुद कपिल गोस्वामी का शिकार बन चुका था। उसने वन विभाग में नौकरी के लिए कपिल को पांच लाख रुपये दिए थे, लेकिन जब नौकरी नहीं मिली तो उसने पैसे वापस मांगे। कपिल ने पैसे लौटाने के बजाय राजेंद्र को गिरोह में शामिल होने का प्रस्ताव दिया। शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने के लालच में आकर राजेंद्र ने बेरोजगार युवकों को ठगने में गिरोह का साथ देना शुरू कर दिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कपिल गोस्वामी (अकलतरा, जांजगीर-चांपा), गुरुशंकर दिव्य (सक्ती), राजेंद्र पलांगे (जैजैपुर, सक्ती) और पुरुषोत्तम तिवारी (उस्लापुर, बिलासपुर) शामिल हैं। मुख्य आरोपी का साथी सरपंच पति ईश्वर चौहान और अन्य फरार हैं।





छत्तीसगढ़ समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें। 9424647532.