बालोद: साइकिल चोरी का आरोप लगाने पर 50 वर्षीय कबाड़ी की गला घोंटकर हत्या, 5 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

बालोद जिले के अर्जुन्दा क्षेत्र में साइकिल चोरी का आरोप लगाना एक 50 वर्षीय कबाड़ी, दुखुराम मरकाम, को भारी पड़ गया। शनिवार को हुए इस दिल दहला देने वाले हादसे में, दो आरोपियों ने गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने घटना के 5 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
क्या है मामला?
दुखुराम मरकाम, जो कबाड़ का काम करते थे और गांव-गांव फेरी लगाकर सामान खरीदते थे, शनिवार को अर्जुन्दा में कबाड़ बेचने गए थे। इसी दौरान उन्होंने राजाबाबू और रोहित नामक दो युवकों पर साइकिल चोरी का आरोप लगाया। आरोप सुनकर आरोपीगण ने आक्रोश में आकर सुनसान जगह पर दुखुराम का गला घोंट दिया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक एसआर भगत और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी, एसडीओपी गुण्डरदेही देवांश सिंह राठौर और अर्जुन्दा पुलिस के प्रभारी प्रदीप कंवर के नेतृत्व में टीम ने साइबर सेल और ट्रेकर डॉग की मदद से घटना स्थल का निरीक्षण किया।
स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद संदेह के आधार पर अर्जुन्दा के भाठापारा वार्ड नंबर 2 में रहने वाले राजाबाबू मरकाम (22) और रोहित मरकाम (21) को हिरासत में लिया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया।
आरोपियों का कबूलनामा
पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने बताया कि मृतक ने कबाड़ बेचने के दौरान उन पर साइकिल चोरी का आरोप लगाया था। इसी बात से गुस्से में आकर उन्होंने दुखुराम का पीछा किया और सुनसान जगह पर उनकी हत्या कर दी।
आरोपियों का विवरण
1. राजाबाबू मरकाम: पिता करिया देवार, उम्र 22 वर्ष, निवासी भाठापारा, अर्जुन्दा।
2. रोहित मरकाम: पिता हेमसिंह मरकाम, उम्र 21 वर्ष, तहसील कार्यालय के पास, अर्जुन्दा।
आरोपियों पर मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 212/2024 के तहत धारा 103 (1) बी.एन.एस. में मामला दर्ज कर लिया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
पुलिस की सतर्कता
पुलिस अधीक्षक एसआर भगत ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने की प्रक्रिया पूरी होगी ।





छत्तीसगढ़ समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें। 9424647532.