छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम सड़क हादसे में घायल, हालत गंभीर

कवर्धा से रायपुर लौटते वक्त छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह दुर्घटना नेशनल हाइवे 30 पर बेमेतरा जिले के जेवरा गांव के पास हुई। हादसे में मंत्री को सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक, उनके काफिले में एक अन्य वाहन के घुसने से यह हादसा हुआ।
मंत्री रामविचार नेताम को तुरंत रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय वे कवर्धा में नए कृषि कॉलेज भवन के उद्घाटन कार्यक्रम से लौट रहे थे। दुर्घटना के चलते उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है, लेकिन कोई जानलेवा चोट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना का कारण पता लगाया जा रहा है।





छत्तीसगढ़ समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें। 9424647532.