कोंडागांव बस्तर मे धान घोटाला….

 

✔️ कोण्डागांव पुलिस ने ग्राम गिरोला के धान खरीदी केन्द्र में गड़बड़ी करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार* ।

✔️उक्त आरोपीगणों के द्वारा शासकीय धान खरीदी केन्द्र में कुल 706.90 किंवटल धान कीमत 1555830.70 रूपये का किये हैं गबन।*

    जिला कोण्डागांव में पुलिस कप्तान श्री वाय. अक्षय कुमार भा0पु0से0 के निर्देशन में अति0 पुलिस  अधीक्षक श्री रूपेश कुमार डाण्डे के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव श्री रूपेश कुमार के नेतृत्व में कोण्डागांव पुलिस ने ग्राम गिरोला के धान खरीदी केन्द्र में गड़बड़ी करने वाले केन्द्र खरीदी प्रभारी बालनाथ दीवान एवं कम्प्युटर ऑपरेटर सुश्री यामिनी पुजारी को दिनांक 05.09.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल परिरूद्ध किया गया।

विवरण मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02.09.2024 को प्रार्थिया श्रीमति ललिता मरकाम, खाद्य विभाग एवं नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-2024 में धान खरीदी में अनियमितता कर 706.90 किंवटल धान की फर्जी खरीदी किया जाना पाये जाने की लिखित रिपोर्ट पर थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 257/2024 धारा 420, 409, 34 भादवि. के तहत् अपराण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान शासकीय लैम्पस गिरोला में शासकीय धन का दुरुपयोग कर कूटरचना करके धान की राशि को शासकीय कर्मचारीयों के द्वारा गबन करना पाये जाने पर आरोपी बालनाथ दिवान निवासी गिरोला बाजारपारा, आरोपिया सुश्री यामिनी पुजारी साकिन कोण्डागांव रोजगारी पारा थाना व जिला कोण्डागांव को  गिरफ्तार किया गया। सूत्र…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *